
“अब एटा से मलावन तक रेलवे लाइन पर बनेंगे पांच नए पुल
“एटा-टूंडला रेलवे ट्रैक से मलावन रेलवे ट्रैक जोड़ने के लिए प्रमुख केंद्र पर निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। ट्रैक निर्माण कार्यदायी संस्था ने युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करा दिया है। इन ट्रैक पर छोटे बड़े मिलाकर 50 पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें पांच बडे पुल भी बनेंगे।
मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना से बनकर आ रहे रेलवे ट्रैक को एटा-बरहन रेलवे ट्रैक से जोड़ा जाना है। जमीन विवाद का निस्तारण हो जाने के बाद बुधवार से रेलवे ट्रैक निर्माण कार्यदायी संस्था ने ट्रैक निर्माण संबंधी कार्य निर्वाध रुप से शुरू कर दिया है। एटा से मलावन के बीच बन रही कुल 24.4 किमी लंबी रेलवे लाइन पर 50 से अधिक छोटे बडे ब्रिज है। इन सभी में सबसे बड़े कुल पांच ब्रिज है। इसमें पहला ब्रिज अमांपुर रोड , दूसरा गंजडुंडवारा रोड पर ब्रिज, तीसरा एनएच 34 पर ब्रिज, चौथा अलीगंज रोड पर ब्रिज एवं पांचवां अलीगंज रोड नहर का ब्रिज है। उन्होंने बताया कि सभी ब्रिज का 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि एटा-मलावन रेलवे लाइन के बीच गांव चाचरमऊ स्थित सिंहपुरा लोया के नाम से एक रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। जहां मुख्य रेलवे ट्रैक के अलावा दो लूप लाइनें भी बनाई गई है।