फेसबुक यूजर्स से जबाव मांगा गया था। उसने लिखकर दिया है उसकी आईडी को हैक कर लिया गया था।

वसूली की पोस्ट डालने वाले ने दिया जवाब

एटा – पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने मांगा था जबाव

●किसी ने फेसबुक को कर लिया हैक, इसलिए किसी ने डाल दी पोस्ट

फेसबुक यूजर्स से जबाव मांगा गया था। उसने लिखकर दिया है उसकी आईडी को हैक कर लिया गया था।

-विक्रम द्धिवेदी, सीओ अलीगंज।

एटा, , सोशल मीडिया पर पुलिस की रेट लिस्ट वायरल होने के बाद दिए गए नोटिस का जबाव फेसबुक यूजर ने दिया है। पुलिस को भेजे जबाव में कहा है कि मेरी आईडी को किसी ने हैक कर लिया था। इसलिए किसी और ने यह पोस्ट डाल दी थी।

धुमरी पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से दिए गए नोटिस के बाद फेसबुक यूजर जीतू ठाकुर की ओर से पुलिस को जबाव भेज दिया। उन्होंने अपने जबाव में कहा है कि जो पोस्ट मेरी आईडी से डाली गई थी वह मैने नहीं डाली। किसी ने मेरी फेसबुक आईडी हैक कर ली। उसी ने इस पोस्ट को डाल दिया था। जीतू ठाकुर की ओर से भेजे गए जबाव से पुलिस भी संतुष्ट हो गई है। नोटिस का जबाव संतोषजनक माना जा रहा है। मालूम हो कि थाना जैथरा क्षेत्र की पुलिस चौकी धुमरी के प्रभारी पर आरोप लगाए गए थे। एक पोस्ट फेसबुक पर डाली गई थी। इसमें कई प्रकार के अवैध कार्यो का जिक्र किया गया था। सभी रेट खोले गए थे। फेसबुक पर यह देख पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने जीतू ठाकुर को नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया था

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks