*खाटू श्याम जन्मोत्सव पर गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे, रिपोर्ट योगेश मुदगल
खाटू श्याम जन्मोत्सव पर गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे
बाबा खाटूश्याम का जन्मदिन मनाया

एटा – खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। नगरों, कस्बों में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा की आरती उतारी। श्याम प्रभु के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान से खाटू श्याम महाराज की पूजा-अर्चना की गई। मारहरा में भक्तों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
मारहरा में शुक्रवार को बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव समारोह में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। मोहल्ला ब्रह्मनपुरी में भक्तों ने श्याम बाबा का फूल बंगला सजाया।
इसके बाद विधि- विधान के साथ पंचामृत से खाटू श्याम का अभिषेक किया गया।
श्याम बाबा के चित्र के आगे केक काटकर उन्हें भोग लगाया। इस दौरान खाटू श्याम की महाआरती के अलावा भजन-कीर्तन भी हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नित्यानंद मिश्रा, डॉ. सुबोध सक्सेना, रजनेश कुमार, युवराजेंद्र मिश्रा, अनिल माहौर, कंचन मिश्रा, सोमेश्वर मिश्रा, सत्यवीर, मदनबाबू, बंटी नागर, बंटी राठौर, करन माहौर, सचिन, विष्णु नागर उपस्थित रहे।
” बाबा खाटूश्याम का जन्मदिन मनाया
कासगंज। बस स्टैंड के निकट स्थित नेकी की दीवार पर बाबा खाटूश्याम के जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन रजनी साहू, चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर सिंह साहू ने बाबा के जन्मदिन पर केक काटा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। रिंकू लोधी, खूब सिंह लोधी, रवि लोधी, योगेश लोधी, गोपाल मराठा, पवनेश यादव, सत्यपाल सिंह कश्यप, गुड्डू वर्मा, अजय मसीह मौजूद रहे।”