
:-बजी चुनावी डुगडुगी-:
मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव 5 दिसंबर को
-8 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती
-मुलायम के निधन से खाली हुई थी सीट
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
मैनपुरी में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगीl
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 10 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को की जाएगी। 21 नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 5 दिसंबर को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया को 10 दिसंबर तक पूर्ण कराने की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की गई है।