टूटने के कगार पर खड़ा एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया


एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़ा एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
विवरण


वादिया- सुमन शर्मा पुत्री दयाराम शर्मा निवासी ग्राम महल्ला धूमरी कस्बा धूमरी थाना जैथरा जनपद एटा।

प्रतिवादी- कमलकांत शर्मा पुत्र श्री ईश्वरी प्रसाद निवासी नगला खुशल पोस्ट पीपलगांव थाना सिकंदराराउ जिला हाथरस आज एक परिवार का आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनों पक्ष अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है।

आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर, डॉक्टर श्यामलता वेद, संजीव तिवारी, पुलिस स्टाफ कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, गौरी, पूजा, मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks