
एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 135/2019 धारा 363,366,376 आईपीसी व 5/6 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त कृष्णा उर्फ गिरीश पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला रेवती थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक 04.11.2022 को समय करीब 09.40 बजे रोडबेज बस अडडा अलीगंज एटा से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- कृष्णा उर्फ गिरीश पुत्र चन्द्रपाल निवासी नगला रेवती थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार
2- आरक्षी विजेन्द्र
3- आरक्षी वीरप्रताप