मीटर रीडर ने साथियों के साथ मिल पीट दिया जेई

“मीटर रीडर ने साथियों के साथ मिल पीट दिया जेई”

एटा।अलीगंज – तत्कालीन मीटर रीडर ने अपने साथियों संग जेई पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले की तहरीर जेई ने कोतवाली अलीगंज में आरोपियों के विरूद्ध दी है।
विद्युत उपकेन्द्र अलीगंज पर तैनात जेई अर्जुन कुमार ने कोतवाली अलीगंज में दी तहरीर में बताया कि गुरूवार को राजस्व वसूली के लिए गांव चमन नगरिया गए थे। उसी समय एक कॉलर की कॉल आई और फोन उठाने पर उसने रीड़ित वेरीफाई कराने के लिए पता पूछा। जेई ने चमन नगरिया आने की बात कहीं। आरोप है कि गांव में आकर आरोपियों ने जेई पर हमला कर घायल कर दिया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में जेई घायल हो गया।
दस्तावेज फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जेई के अनुसार एक मीटर रीडर है जो जिसे विभाग ने पहले ही निकाल दिया है। वह एसडीओ पर पुन मीटर रीडर बनाने का दबाव बना रहा है। जेई की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks