अवैध मिट्टी खनन नहीं ले रही रुकने का नाम आखिर क्या है राज ( क्यों नहीं जा रही जिम्मेदारों की नजर )

अवैध मिट्टी खनन नहीं ले रही रुकने का नाम आखिर क्या है राज ( क्यों नहीं जा रही जिम्मेदारों की नजर ) — गोण्डा- जनपद के कोतवाली नगर की मिश्रौलिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत इमरती इमरती विशेन के गोसाई पुरवा जगदीशपुर केशवपुर पहड़वा कोतवाली देहात के पूरे ललक पूरेउदई में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है बताते चले की बेखौफ खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की हाल ही में अभी कुछ महीने पूर्व देहात कोतवाली अंतर्गत कटहा घाट के पास खनन कर रहे खनन माफिया का जब ग्रामीणो और एक व्यक्ति द्वारा विरोध किया तो दबंग खनन माफिया ने गोली चला दिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन खनन माफियाओ ने अवैध खनन का कार्य नही रोका उल्टा ग्रामीणों को धमकाते हुए जिम्मेदारों को रिश्वत देकर अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए दहशत फैलाकर अवैध खनन करा रहे है जिससे खनन माफियाओ का आरोप सही सिद्ध होता दिखाई दे रहा है जिधर देखो उधर जेसीबी मशीनो से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है बिना प्रशासन के अनुमति के अवैध खनन जारी है यदि ग्रामीण विरोध करते हैं तो माफिया उनको गोली मारने जैसा कृत्य करने से भी नहीं चूकते है जहां एक तरफ अवैध खनन अवैध कालाबाजारी गुंडे माफियाओ पर योगी सरकार ने सख्ती से अंकुश लगाया है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही से जिले में अवैध कार्यों में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है वही दूसरी तरफ इन खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। आखिर क्यों इन माफियाओ में जिलाअधिकारी पुलिस अधीक्षक का खौफ नजर नही आ रहा है क्या है राज मुख्यमंत्री जी जिलाधिकारी व एसपी महोदय एक नजर इधर भी यह कोई चोरी छुपे नही दिनदहाड़े मिश्रौलिया चौकी के सामने व चौकी के पीछे महादेवा क्रॉसिंग होते हुए दिन-रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकलती है फिर भी किसी जिम्मेदार की नजर नही पड़ती है आखिर क्यो इसे मिलीभगत कहे या मेहरबानी कही यह चंद भ्रष्टाचारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नही बताते चले कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अवैध मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगा रखा है। वही दूसरी तरफ सदर तहसील अंतर्गत कोतवाली नगर की मिश्रौलिया पुलिस चौकी व कोतवाली देहात क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन बड़े पैमाने पर हो रही है दिन भर सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन की जाती है वह भी कोई चोरी छुपे नही जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कही ना कही कुछ तो गड़बड़ है आखिर क्यो किसके इशारे पर सैकड़ों ट्राली जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन कर सरकार व राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। खेतों में हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणो ने बताया की यह अवैध खनन महीनो से चल रही है लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुई है खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नहीं है बिना किसी रोक टोक के अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है।अब देखना यह है की क्या इन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही होगी या इनको यूं ही अवैध खनन करने दिया जाएगा l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks