परेड के उपरांत एसएसपी एटा ने परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं


जनपद एटा
दिनांक 04.11.22शुक्रवार की परेड के उपरांत एसएसपी एटा ने परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं आज दिनांक 04.11.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरिकों, भोजनालय, बारबर शाॅप आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह खामियां मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही भोजनालय आदि में बेहतर साफ-सफाई मिलने पर संबधित कर्मियों की सराहना की गयी। उक्त मौके पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त शाखा प्रभारी तथा कर्मचारीगण, डायल 112 के कर्मचारीगण, क्यूआरटी तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks