05 बैनर, 02 होर्डिंग्स लगाये गये, 600 पम्पलेट बांटी गयीं


जनपद एटा आज दिनांक 03.11.2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निकट निर्देशन में शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंगस् लगाई गयी, यातायात नियमों के प्रति जागरुकता हेतु स्लाइड चलाई गयी तथा केबल आपरेटरों के माध्यम से यातायात नियमों से सम्बन्धित फिल्में चलवाकर व पी०ए० सिस्टम से शहर क्षेत्र में जनमानस को जागरुक किया गया। तथा मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन चलाने वालों को ब्रीद एनालाइजर द्वारा चेक किया गया। इस दौरान 05 बैनर, 02 होर्डिंग्स लगाये गये, 600 पम्पलेट बांटी गयीं एवं फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 115 ई-चालान व पेन्डिंग शमन शुल्क- 1,18,000/रु0 किया गया।

कार्यवाही करने वाला पुलिस बल-

  1. प्रभारी यातायात बचान सिंह शाक्य
  2. उ0नि0 यातायात श्री सतीशचन्द्र
  3. मु0आ0 पवन कुमार
  4. मु0आ0 राम चरण
  5. HG सन्तोष कुमार
  6. HG अभय पाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks