आधार कार्ड धारक बायोमैट्रिक अपडेशन अवश्य कराएं-डीएम

एटा, 03 नवम्बर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष आधार अनुश्रवण समिति अंकित कुमार अग्रवाल ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जिन आधार कार्ड धारकों द्वारा विगत 10 वर्षों में अपने आधार कार्ड का बायोमेट्रिªक डाटा (फोटो तथा उंगलियों के निशान) का अपडेशन नहीं कराया गया है, उन्हें अपना आधार बायोमेट्रिªक अपडेशन कराये जाने के संबंध में यू0आई0डी0ए0आई0 भारत सरकार द्वारा निर्देश दिये गये हैं।
डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम आधार नामांकन एवं अपडेशन केन्द्रों पर जाकर यथाशीघ्र अपना बायोमेट्रिªक अपडेशन करायें, जिससे कि भविष्य में केन्द्र अथवा राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं अथवा बैकिंग के कार्यों में आपको लाभ प्रदान किये जाने में कठिनाई का सामना न करना पडें।
जिला सूचना कार्यालय, एटा