140 साल पुराने अनोखे और ऐतिहासिक नदरई के पुल की हकीकत

“कासगंज: गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के बाद यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश की सभी नहरों और नदियों पर बने पुलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद आज knlslive टीम ने भी कासगंज के ब्रिटिश काल में बने लगभग 140 साल पुराने अनोखे और ऐतिहासिक नदरई के पुल की हकीकत जानी.

कासगंज से लगभग 5 किलोमीटर दूर नदरई इलाके में स्थित इस ऐतिहासिक पुल को झाल का पुल भी कहते हैं. यह पुल अपने आप में अनोखा इसलिए है, क्योंकि यहां काली नदी के ऊपर से होकर दो गंग नहर बहती हैं. नदी के ऊपर से दो नहरों के बहने का दृश्य अन्यत्र देखने को नहीं मिलता है. इसके चलते इस ऐतिहासिक पुल को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं. आसपास के लोगों के लिए तो यह जगह अब पिकनिक स्पॉट जैसी बन गई है. बता दें कि इस नहर का निर्माण ब्रिटिश काल में सन 1870 से लेकर 1883 के बीच में हुआ था. उसी समय इस पुल का भी निर्माण किया गया था.कासगंज के नदरई पुल पर संवाददाता की रिपोर्ट.कासगंज के सिंचाई विभाग के एक्सईएन अरुण कुमार की मानें तो इस पुल को बने हुए लगभग 140 वर्ष बीत चुके हैं, जबकि किसी भी नहर अथवा नदी के पुल की मियाद 100 वर्ष की होती है. अगर देखा जाय तो इस पुल की मियाद भी समाप्त हो चुकी है. एक्सईएन अरुण कुमार का कहना है भले ही इसकी मियाद समाप्त हो चुकी है. लेकिन, फिलहाल इस पुल पर अभी कोई खतरा नहीं है और यह पुल पूरी तरह सुरक्षित है.


About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks