डेंगू मरीजों का आंकड़ा 60 पार, महकमे की उड़ी नींद, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*”डेंगू मरीजों का आंकड़ा 60 पार, महकमे की उड़ी नींद, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, संवाद। जनपद में मौसम में बदलाव से डेंगू के साथ ही सामान्य बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। तीन और नये डेंगू मरीज निकलने से आंकड़ा अब 60 मरीज तक पहुंच गया है। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच प्रक्रिया को और बढ़ाने की कार्ययोजना बनाई है। जिससे डेंगू बुखार पर काबू पाया जा सके। अब जिन गांवों में डेंगू के मरीज निकले हैं। वहां मरीज के आसपास के घरों में भी जांच की जा रही है।

प्रभारी मलेरिया अधिकारी आलम सिंह ने बताया कि अभी तक डेंगू के मरीज 57 थे। अब तीन और बढ़ गए हैं। जिससे मरीजों का आंकड़ा 60 पर पहुंच गया है। हम एंटीलार्वा छिड़काव कराकर डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए काम कर रहे है। अब तक जिन गांव एक दर्जन गांवों में मरीज निकले हैं। वहां लोगों की जांच कर रहे हैं। दवाईयां भी दी जा रही हैं। मरीजों का जिला अस्पताल लाकर उपचार भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, इस बार संचारी रोग के समय में लोगों में मलेरिया की शिकायत ज्यादा नहीं मिल रही है। एक अगस्त से 31 अक्तूबर तक हुई जांच में सरकारी अस्पतालों में 13 मरीज निकले हैं। सीएमओ डॉ. अवध किशोर प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाक की ओर से सलाह जारी की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks