
एटा।यस योग सेवा समिति द्वारा सप्तम आयुर्वेद दिवस व धनवंतरी दिवस के अवसर पर जिला कारागार एटा में प्रातः काल योग शिविर का आयोजन किया गया l योग शिविर में जेल अधीक्षक अमित चौधरी ,जेलर राजेश सचान डिप्टी जेलर ऋतिक प्रियदर्शी अपने अन्य जेल स्टाफ कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे l योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह ने सभी उपस्थित कैदियों कर्मचारियों को आसन प्राणायाम ध्यान कराया उन्होंने बताया ध्यान करने से मन को शांति मिलती है तथा आसन करने से शरीर स्वस्थ रहता है प्राणायाम करने से मानसिक रक्त संबंधी बीमारियां दूर होती है तत्पश्चात डिप्टी जेलर ऋतिक प्रियदर्शी ने बताया के आयुर्वेद ऐसी दवा है जिसके प्रयोग करने से बीमारियां देर से सही लेकिन जड़ से खत्म होती है आयुर्वेदिक दवाइयां देसी जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाई जाती है जिनसे नुकसान होने की संभावना नहीं होती जेलर राजेश सचान ने आयुर्वेद से होने वाले लाभों के बारे में बताया अंत में जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने आयुर्वेद विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सम्मानित किया योग शिविर में यह योग सेवा समिति की योग प्रशिक्षक वह महिला योग प्रभारी आशु वार्ष्णेय रामसेवक गुप्ता कुलदीप वार्ष्णेय सुभाष श्याम पाल राधा शर्मा इत्यादि योगी जन उपस्थित रहे l