
एटा~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध रायफल सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री विक्रान्त द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त बाबूराम पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध रायफल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जथैरा पर मुअसं- 371/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- बाबूराम पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम ढकपुरा थाना जैथरा जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध रायफल (बिना लाइसेंस)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ०नि० श्री संदीप कुमार राणा
- है0का० गजेन्द्र सिंह
- का० विपिन कुमार भाटी
- का० प्रदीप