पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत पर्यावरण विभूषण सम्मान से सम्मानित

पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत पर्यावरण विभूषण सम्मान से सम्मानित

आज दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर स्थित पटेल चैस्ट इंस्टीट्यूट के पेंटल आडिटोरियम में दो दिवसीय वर्ल्ड इनवायरमेंट समिट के दूसरे दिन पर्यावरणविद, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत को दुनिया के तकरीब 11 देशों के पर्यावरणविदों, पर्यावरण विशेषज्ञों और पर्यावरण विज्ञान के लगभग 476 शोधार्थियों की मौजूदगी में ‘पर्यावरण विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। श्री रावत को यह सम्मान जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी दिल्ली के पूर्व कुलपति पद्मश्री एस० के० सोपोरी, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के उपकुलपति डा० एस ० के० सिंह, ढाका यूनीवर्सिटी की भूगर्भ विज्ञानी प्रो० हमीदा खानम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री सुजीत कुमार वाजपेयी, डा० इब्राहीम लतीफ, डीन, सेन्टर फार पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज, विल्ला कालेज, माले, मालदीव, प्रो० आर० एन० दुबे, प्राचार्य, डा० बी आर अम्बेडकर कालेज, दिल्ली व ईएसडीए के महासचिव डा० जितेन्द्र नागर ने प्रदान किया। यह सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय की इन्वायरमेंट सोशल डवलपमेंट एसोसिएशन के द्वारा श्री रावत को प्रदान किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व श्री रावत को गंगा सेवा सम्मान, गंगा नदी संरक्षण सम्मान, जल संरक्षण सम्मान, पर्यावरण रक्षा सम्मान, ग्रीन इंडिया अवार्ड, पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान, जल संरक्षक सम्मान, लोकनायक जयप्रकाश पर्यावरण अवार्ड, नेशनल ग्रीन अवार्ड, ग्रीन लीडरशिप अवार्ड, शिक्षक एक सृजक सम्मान, तिलका मांझी राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मान, सुंदरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान, जे पी सेनानी सम्मान, अनुपम मिश्र स्मृति पर्यावरण पुरुस्कार, महेश गुप्ता स्मृति सृजन पत्रकारिता सम्मान, पत्रकारिता सम्मान व उत्कृष्ठ पत्रकारिता हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। श्री ज्ञानेन्द्र रावत की अभी तक पर्यावरण, पत्रकारिता, सामाजिक विषयों, ग्रामीण विकास की दशा एवं दिशा, संचार माध्यमों व स्त्री त्रासदी विषयक लगभग 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks