किशोरी को जबरन खींच ले गए खेत में

किशोरी को जबरन खींच ले गए खेत में

पिता ने दर्ज कराई चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट

कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के एक गांव का है बताया

एटा।अलीगंज, । खेत पर जा रही किशोरी को चचेरे भाई के सामने आरोपी जबरन खेत में खींच ले गए। पीड़िता के साथ छेड़खानी की। चीख-पुकार मचाने पर आरोपियों ने पिटाई भी की। बचाने आए पिता पर भी हमला कर दिया। मामले की रिपोर्ट पिता ने चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम को बेटी भतीजे के साथ खेत पर जा रही थी। टावर के पास पहुंची।

वहां शिवराज, सरित, करन सिंह निवासी मोहम्मद नगर बझेरा अलीगंज व एक अन्य साथी आए और उनकी बेटी को पकड़ लिया। छेड़खानी करते हुए खेत में अंदर खींचकर ले जाने लगे। चीख-पुकार मचाने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, तमंचा की बट से बेटी पर हमला कर दिया। बचाने के लिए किशोरी के पिता भी पहुंचे। उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिता-पुत्री को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद, एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर छेड़खानी का मामला दर्ज किया

एटा। थाना बागवाला के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को राहुल निवासी खडौआ बागवाला और उसके साथी ने घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। आवाज लगाने पर आरोपी छत से कूदकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks