डी. लिट्. की उपाधि धारण करने के बाद बिलराम में हुआ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का स्वागत

डी. लिट्. की उपाधि धारण करने के बाद बिलराम में हुआ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का स्वागत।
–शिक्षा समाज का दर्पण:-सनिल कुमार।
बिलराम, कासगंज।
जनपद कासगंज के बिलराम में यूनिवर्सिटी ऑफ सेन्ट्रल अमेरिका से डी. लिट् की उपाधि मिलने पर बिलराम में हुआ बिलराम के बेटे सनिल कुमार का जोरदार स्वागत।कार्यक्रम संयोजक मु0 अब्दुल वाहिद ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।संचालन अख्तर शेरवानी ने किया।
इस अबसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सनिल कुमार ने कहा कि विलराम के मुसलमानों ने किसी हिन्दू का स्वागत किया, यह बिलराम के इतिहास में पहला मौका है।उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम भाई-भाई की तरह रहे तो हमे कोई कभी हमे लड़ा नही सकता हैं।बिलराम मेरी जन्मभूमि है। जन्मभूमि और जन्नत मुझे दोनों मिले हैं।विलराम की मिट्टी को मै बार बार प्रणाम करता हूँ।उन्होंने कविता पाठ किया कि “घर में आग लग रही घर के चराग से, कस्ती हमेशा डूबती अपने सुराग से”’।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, शिक्षा हमे सम्मान, स्वाभिमान देती हैं।विलराम के मुझे नसरुद्दीन का चेहरा नजर आता है।बिलराम के नवयुवको से आशा करता हूँ कि वो बुजुर्गो का सम्मान करना शुरू कर दें तो निश्चित ही उन्हें आशीर्वाद के साथ साथ सुकून भी मिलेगा।इसलिए शिक्षा हम सब के लिए बहुत ही जरूरी है।शिक्षा समाज का दर्पण है।
कार्यक्रम में उपस्थित निषात अहमद, चाँद मियां, दिनेश यादव, प्रेमपाल सिंह आर्या, अजमत चौधरी, परमानन्द, जमील भाई, मेहदी भाई, बोना पहलबान,ज्योति चेयरमैन, कल्लू कुशवाह,समशाद,राहुल कुरेसी, मुहम्मद वाहिद, नसीम खान,नाजिम, मुकीम, मोनू कुरेसी, आसिम कुरेसी, नदीम, सद्दन चौधरी,आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks