दो अभियुक्त 70 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त 70 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों 1. समसुद्दीन पुत्र सगीर अहमद निवासी हसनगढ थाना जलेसर जनपद एटा को 45 क्वार्टर व 2. पवन पुत्र भूपेंद्र निवासी सहपऊ थाना सहपऊ जनपद हाथरस को 25 क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. समसुद्दीन पुत्र सगीर अहमद निवासी हसनगढ थाना जलेसर जनपद एटा
  2. पवन पुत्र भूपेंद्र निवासी सहपऊ थाना सहपऊ जनपद हाथरस।

बरामदगी का विवरण-

  1. 70 क्वार्टर देशी शराब।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 प्रवेज कुमार राणा
  2. का0 नबाब सिंह
  3. का0 गजेन्द्र सिंह
  4. का0 योगेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks