भारतीय मीडिया फाउंडेशन के डॉ. प्रशांत गायकवाड “ग्लोबल पीस अवार्ड 2022” से सम्मानित

कानपुर। 2 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में सत्य इंदिरा फाउंडेशन (एम.एस.एम. ई तथा नीति आयोग- भारत सरकार) एस. एस. आई. एफ. ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022 के सम्मान से “भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष” (बॉलीवुड फोरम ) आचार्य डॉ. प्रशांत गायकवाड को सम्मानित किया गया।
सेवा, नीति, वीरता, कला, खेलकूद, ज्योतिष, पत्रकारिता, समाजसेवा जैसे कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले दिग्गजों को एस. एस.आई. एफ. ग्लोबल पीस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता हैl
परफॉर्मिंग आर्टिस्ट एवं ज्योतिष आचार्य के रूप में सारी दुनिया में विख्यात, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, दुनिया के 47 देशों के प्रतिनिधियों को भारतीय कला संस्कृति पर मार्गदर्शन करने के विश्व विक्रम से अलंकृत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान (भारत ) के ब्रांड एंबेसडर तथा “भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष” (बॉलीवुड फोरम) आचार्य डॉ. प्रशांत गायकवाड संगीत की शिक्षा गुरु शिष्य परंपरा द्वारा निशुल्क देते हैं तथा समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की तहे दिल से सहायता करके सुजान नागरिकों का निर्माण करते हैं। भारत के राष्ट्रीय एकात्मता तथा अखंडता के लिए वचनबद्ध होकर भारत भूमि का गौरव से ओतप्रोत इतिहास सारी दुनिया के समक्ष अपनी कला द्वारा प्रस्तुत करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों के अलावा विदेश से श्रीलंका, नाइजीरिया, मेक्सिको, कनाडा, यूनिवर्सिटी किंगडम,जापान, ऑस्ट्रेलिया, यू.ए.ई. तथा इंडोनेशिया के प्रिंस एच.आर. फ्रांसिस्कस फाजीओसोखि व इंडोनेशिया की प्रिंसेस डॉ एच आर एच प्रिंसेस डोना देयू केनसना सोकारनो सहित कई देशों के लगभग गणमान्य नागरिकों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया गया।
एस एस आई एफ के संस्थापक स्मृति सारस्वत तथा उनके टीम द्वारा गांधी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी गई।
गायकवाड़ की इस उपलब्धि पर उनको भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक आदरणीय ए के बिंदुसार, गुरुजन, रिश्तेदार तथा मित्र परिवार ने बधाई दी है।