
“संविधान को बदलने की कोशिश में सरकार”
एटा।अलीगंज, – अलीगंज कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार की देर शाम पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की चुनावी यात्रा नहीं है। यह तो आम जनमानस को जागरुक करने के लिए राहुल गांधी ने शुरू की है। भारत जोड़ो यात्रा उनकी एक तपस्या है। इसमें मुख्य मुद्दे महंगाई, अशिक्षा, बढ़ती बेरोजगारी को उठाया जा रहा है।
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार मुख्य मुद्दे से जनता को भटकाने में जुटी हुई है। पीएफआई पर वैन पर बोले कि भारत संविधान से चलने वाला देश है। किसी संगठन को लगता है उनके हितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई है तो वह अदालत में मामले को ला सकते हैं। राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए केवल कुछ संघठनों पर वैन करने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए देश में युवाओं को शिक्षित करना होगा। वरना उन्हें बेरोजगारी, अशिक्षा से लोग बरगलाने में कामयाब होते रहेंगे। वह भटकाव की स्थिति मे बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। पर उनका मंसूबा कामयाब नहीं होगा। संविधान देश की आत्मा है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनने को लेकर कहा विपक्षी दलों के पास कांग्रेस पर हमेशा एक ही आरोप लगाया जाता रहा है कि यह पारिवारिक पार्टी है। उनके आरोप को गलत साबित किया है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव के माध्यम से चुनकर विरोधियों को सोनिया गांधी ने जबाव दें दिया है। आरएसएस, बीजेपी ने जो वातावरण तैयार किया है, वह देश की एकता और आजादी के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। संविधान में हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार है। वह स्वतंत्रता से अपनी बात कह सकें। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि सरकार और संघ के लोग अपनी बातों को धरातल पर करके दिखाएं।