यूपी के 23 जिलों में बारिश अलर्ट, छाए घने बादल,

यूपी के 23 जिलों में बारिश अलर्ट, छाए घने बादल, लखनऊ, कानपुर समेत कई इलाकों में हो रही बरसात
लखनऊ। यूपी के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में सुबह काले बादल छाए रहे। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक पूरे शहर पानी बरसेगा। वहीं, अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

बलरामपुर,गोंडा ,बस्ती ,अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ ,हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 23 जिलों में बारिश होंगी। कल से बारिश का दायरा और मात्रा दोनों में तेजी आएगी। 6 से 8 अक्तूबर तक मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 7 अक्तूबर को कुछेक स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks