
एटा — थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण कर लेने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान केतहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण कर लेने के मामले में थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 191/2022 धारा 363/366 भादवि व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त विनय पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा को आज दिनांक 05.10.2022 को समय 10:00 बजे निर्माणधीन रेलवे पुल के पास ग्राम जीसुखपुर थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- विनय पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल
1उ0नि0 सुरेन्द्रपाल शर्मा
- है0का0 सुखवीर सिंह
- का0 वीरपाल सिंह