स्कूटी पर राजमा चावल का स्टाल लगाती हैं

ये है सरिता कश्यप….
पिछले 10 साल से अकेली महिला ( सिंगल मदर ) है ,
एक बेटी है जो पढ़ती है।
ये घर खर्चे के लिए पीरागढी मे सीएनजी पंप के पास
अपने स्कूटी पर राजमा चावल का स्टाल लगाती हैं। रेट….छोटा प्लेट 40 रुपये
फुल प्लेट 60 रुपये
पर…..
अगर आपके पास पैसे नहीं भी है तो भी आपको ये भूखा
नहीं जाने देंगी , “खाना खा लो , पैसे जब हो तब दे जाना ,
या मत देना ” ये कहकर आपको खिला देंगी , चाहे आप
किसी भी जाती धर्म या सम्प्रदाय से जुड़े हुए हों….।
गरीब और कमजोर तबके के लिए सदैव सेवाभाव से सहयोग करती है।
ये अपने पास के गरीब बच्चों को मुफ्त मे खिलाती है ,
और उनके स्कुल के कापी , किताब , ड्रेस , जुते यानी
कुछ भी कम हो तो खरीद कर देती हैं , और हां…
खाली समय मे बच्चों को पढ़ाती भी हैं..।

क्या इस महिला को किसी भी मेनस्ट्रीम मीडिया चैनल ने
हाईलाइट किया….
नही….
क्योकि इस महिला की खबर में कोई ग्लैमर नही है….
हां अगर ये महिला किसी भी दल से सांसद विधायक मंत्री या बॉलिवूड की चेहरे सेलेब्रिटीज़ होती तब इसको मीडिया ब्रेकिंग न्यूज़ बनाते।
अब तक हर कोई जान गया होता….
.
इस महिला को इस नेक काम के लिये
मैं धन्यवाद देता हूँ।
और ये दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करें ,
यही कामना करता हूँ..????
मीडिया दिखाए या नही इससे फर्क नही पड़ना चाहिए, हम सामाजिक लोग किस लिए जिंदा है।
ऐसे प्रेरणास्रोत को बारम्बार प्रणाम है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks