
एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त अवैध असलहा, एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित किए गए गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध असलहा एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनाँक 04.10.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अवैध असलहा (बने,अधबने तमंचे) एवं शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित,ग्राम फतेहपुर जनासी के पास यूकेलिप्टस की बगीची से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही टीम गठित कर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1- .अमित कुमार उर्फ करु पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी दोहरा थाना बेवर जनपद मैनपुरी
2- मुन्नालाल शर्मा पुत्र कल्याण शर्मा निवासी बीलपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी
फरार अभियुक्त का नाम व पताः-
1.राजीव ठाकुर पुत्र श्यामपाल निवासी फतेहपुर जनासी थाना अलीगंज , एटा।
बरामदगीः-
1- 01 अवैध तमंचा 12 बोर
2– 01 अवैध तमंचा 315 बोर
3– 02 अधबने तमंचे एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण।
अभियुक्त अमित उर्फ करु का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 191/2017 धारा 5/25 आर्मस एक्ट थाना भौगांव जिला मैनपुरी
2-मु0अ0स0 235/2019 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)(घ)(द) एससी/एसटी एक्ट थाना बेवर जिला मैनपुरी
3-मु0अ0सं0 303/2022 धारा 5/25 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जिला एटा
अभियुक्त मुन्नालाल शर्मा का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 757/2007 धारा 5/25 आर्मस एक्ट थाना बेवर जिला मैनपुरी
2-मु0अ0सं0 1022/2010 धारा 5/25 आर्मस एक्ट थाना बेवर जिला मैनपुरी
3- मु0अ0सं0 303/2022 धारा 5/25 आर्मस एक्ट थाना अलीगंज जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1-प्र0नि0 श्री राजेश कुमार मीना
1-उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार
2-उ0नि0 श्री योगेश बाबू
3-का0 शुभम कपासिया
4-का0 कल्ला सिह
5- का0 प्रिन्स कुमार