चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अलीगंज कस्बा निवासी एक युवक की रविवार रात मौत हो गई। वह एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात था। बहन ने युवक की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन में रहने वाले अशोक गुप्ता की मृत्यु घर पर हुई। उसकी पत्नी माला गुप्ता का कहना है कि अशोक रात में बहुत ज्यादा शराब पीकर आए थे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एटा रोड निवासी पिंकी गुप्ता ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन आलोक कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि अशोक उसका भाई है। रविवार रात जब वह सूचना पर अपने पति के साथ मायके पहुंची तो देखा कि अशोक के शरीर पर नीले निशान थे। आरोप लगाया कि माला के अवैध संबंध पड़ोस के एक युवक से हैं। इन दोनों ने मिलकर अशोक की हत्या की है। वह पहले भी अशोक से एक मकान का बैनामा अपने पिता के नाम करा चुकी है। अशोक ने फोन कर बताया था कि माला उसकी हत्या कर संपत्ति हड़पना चाहती है। उसने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई करने की मांग की। बाद में यह पत्र एसएसपी को भेजा गया। उनके आदेश पर वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी अलीगंज राजेश कुमार मीणा ने बताया कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कुछ जानकारी हो सकेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks