
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं- 172/2022 धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ दहेज अधिनियम मे वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को आज दिनांक 03.10.2022 को समय करीब प्रातः 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
- नरेंद्र सिंह उर्फ सुंदर पुत्र चंद्रपाल
2.चंद्रपाल पुत्र बड्डन लाल निवासीगण ग्राम बन्हैरा थाना बागवाला जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक – श्री विनोद कुमार
- उप0नि0 मुकेश कुमार
- है0का0 सुखबीर सिंह
- का0 अनिल कुमार