जाट समाज की ओर से सुसंक्षिप्त माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया

औरंगजेब और उसके आततायी फौजदारों के अत्याचारों और दुष्कर्मों के विरोध में बगावत का झण्डा उठाकर शाही फौज से ३ दिन तक युद्ध में जनता का
नेतृत्व करने वाले , और अपने धर्म के स्वाभिमान की रक्षा में आत्मबलिदान
देने वाले , मानवता के गौरव वीरवर
गोकुला जाट की प्रतिमा पर आज सायं
श्री कप्तानसिंह चाहर जी के नेतृत्व में
जाट समाज की ओर से सुसंक्षिप्त माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया ।
यह प्रतिमा शासन द्वारा शाहजहां पार्क लालकिला के पास आगरा में स्थापित की गयी है । अत्यधिक देर से ही सही , इस वीरवर आत्मबलिदानी के सम्मान में प्रतिमा स्थापना के लिये उ प्र शासन और माननीय मेयर साहब
बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं ।
आज प्रातः माननीय मेयर श्री नवीन जैन जी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था ।
जिला जाट सभा को एक सर्वजातीय बडा़ कार्यक्रम वीर गोकुला जाट के सम्मान में उनके बलिदान दिवस पर या अन्य उपयुक्त तिथि समय पर कार्यक्रम करना चाहिए ।
वे सर्वजातीय सर्वसमाज के किसानों के
गौरव थे । उनके बलिदान को समस्त ब्रज और तत्पार्श्विक क्षेत्र अत्यधिक सम्मान और श्रध्दा की दृष्टि से देखता है ।
इस प्रतिमा की स्थापना के लिये जिला जाट सभा ने समय समय पर मांग की थी और अथक प्रयास किये थे ।
इसके लिये वे बहुत बधाई के पात्र हैं ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks