एटा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम।

एटा ब्रेकिंग…

एटा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव समारोह कार्यक्रम।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद एटा के बैनरतले सरस्वती शिशुमंदिर के पी. के जैन सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के समारोप कार्यक्रम का भव्यता के साथ आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संजय सिंह जी की गरिमामय उपस्थति के साथ मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय सह संघठनमंत्री आदरणीय श्री महेंद्र कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेशीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदरणीय श्री विश्वनाथ सिंह जी व अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलिज एटा आदरणीय श्री विजय मिश्रा जी रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री हरिओम शर्मा जी द्वारा की गयी ।सर्वप्रथम सभी अथितियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता का दीप प्रज्वलन कर पूजन किया गया तत्पश्चात श्रीमती आरजू पांडेय जी के द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात श्रीमती आरजू पांडेय जी के द्वारा अथितियोंं के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।आजादी के इस अमृत महोत्सव के समारोप कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमे मुख्यरूप से आदरणीय श्री क्षेत्रपाल उपाध्याय जी अध्यक्ष विद्याभारती जिला एटा, आदरणीय डॉ श्री राजीव पराशर जी व आदरणीय श्री कांतिशरण सक्सेना जी को माला व शॉल उढ़ाकर भारत माता का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । साथ ही साथ राज्यपुरुष्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह जी का विशेष सम्मान किया गया, मंच को सम्बोधन की श्रेणी में सर्व प्रथम श्री विजय मिश्रा जी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाने के महत्व को लेकर प्रकाश डालते हुए देश में शिक्षकों की भूमिका से समस्त शिक्षकों को अवगत कराया गया वही मुख्य वक्ता के रूप में मंच सम्बोधन करते हुए श्री महेंद्र जी द्वारा सम्पूर्ण भारत के परिदृश्य से परिचय कराते हुए भारत को एकबार फिर किस प्रकार पुनः विश्वगुरु बनाने में शिक्षकों की व समाज की एक अग्रिम भूमिका हो सकती है इस विषय पर प्रवल रूप से प्रकाश डाला गया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मंच को सम्बोधित करते हुए जिला बेशिक शिक्षाधिकारी श्री संजय सिंह जी द्वारा हम किस प्रकार समाज में व्याप्त बुराईओं को समाप्त कर देश को अग्रिम बनाने व समाज को आदर्श बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकते है इस विषय पर प्रमुख रूपता से जोर दिया कार्यक्रम का अपनी उंचाईओ पर पहुँचने के पश्चात् कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री हरिओम शर्मा जी द्वारा समस्त अतिथियों वक्ताओं का आभार प्रकट कर अध्यक्षीय उद्धबोधन दिया गया, उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार पाराशर जी, महामंत्री श्री धनवीर सिंह जी, संयुक्त मंत्री श्री विवेक भारद्वाज जी,जिला प्रचार मंत्री श्री अर्पित उपाध्याय जी, मंत्री श्री संजय सिंह जी, श्री जितेंद्रवीर सिंह जी, श्री विवेक कुलश्रेष्ठ जी,श्री बिम्वसार बौद्ध जी,श्री आशू शर्मा जी, श्री नागेन्द्र सिंह जी, श्रीमती उषा शाक्य जी, श्रीमती माधवी वार्ष्णेय जी, श्रीमती प्रिया शर्मा जी,श्रीमती आशा चौधरी जी, श्रीमती रश्मि उपाध्याय जी, श्री मनोज मिश्र जी,श्री दिनेश कुमार जी,श्री मनोज कुमार जी,श्री ऋषि चौहान जी आदि समस्त पदाधिकारियों के साथ – साथ काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks