
आगरा।आज दिनांक 01.10.22.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने व्रज आटो मदिया कटरा थाना हरीपर्वत आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा पैट्रोल पम्प पर आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा पैट्रोल पम्प पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने पैट्रोल पम्प के कर्मचारियो को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित प्रवन्धक / स्वामी श्री रामकिशन अग्रवाल, मैनेजर श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा व स्टाफ अनिल कुमार, केशव, मुकेश कुशवाह, संजय कुमार धुन्नू पाण्डे आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की व्रज आटो मदिया कटरा थाना हरीपर्वत आगरा पर पैट्रोल पम्प के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।