

एटा ! आज शनिवार को अन्तरार्ष्ट्रीय व्रद्द दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित शिवालय हाऊस स्थिति व्रद्द आश्रम में रह रहे व्रद्दजनों को विधायकगंण वीरेन्द्र लोधी व विपिन वर्मा डेविड के कर कमलों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी , अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक धनजंय सिहं कुशवाहा की भव्य मौजूदगी में चश्मा , छडी , वस्त्र एवं फलों का वितरण कर उनकी कुशल क्षेम जाना ! जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिऐ पौधारोपण भी किया ! इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य , ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेन्द्र लोधी , डिप्टी सीएमओ डा. अभिनव दुबे , डा. सौरभ राजपूत व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भदौरिया , अनिल यादव मौजूद रहे !