हरसिंहपुर में दो वर्ष से नहीं पहुंच रहा सफाई कर्मचारी, जलभराव

“हरसिंहपुर में दो वर्ष से नहीं पहुंच रहा सफाई कर्मचारी, जलभराव”

एटा, संवाद। ब्लॉक शीतलपुर की ग्राम पंचायत कासिमपुर के मजरा हरसिंहपुर में जलभराव, गंदगी से बीमारियां फैलने लगी हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि दो वर्ष से कोई भी सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आया। उससे नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। उससे गांव में हुए जलभराव से बीमारियां फैलने लगी हैं।

एटा-आगरा मार्ग स्थित गांव हरसिंहपुर के रविन्द्र, संतोष, रामनिवास, रामप्रकाश, जयपाल और प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव की लगभग 300 लोगों की आबादी है। पूरे गांव में 30 के लगभग परिवार रहते हैं। उसके बाद भी गांव में जलभराव, गंदगी रहने से आशा प्रेमशीला दो दिन पूर्व डेंगू पॉजिटिव निकली, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने गांव में पहुंचकर तीन लोगों को उपचार दिया है। इन लोगों ने बताया कि गांव में दो वर्ष से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। उसकी वजह से गांव में नालियों की सफाई, झाडू आदि नहीं लगती है। गांव के लोग स्वयं पैसे देकर साफ-सफाई कराते हैं। घरों के बाहर सफाई करते हैं। इस बारे में कई बार ग्राम प्रधान सरवेन्द्र सिंह को बताया है। वह कह देते है कि पूर्व में सफाई कर्मचारी हटाने के बाद दूसरा नहीं मिला है, जिसकी वजह से गांव में साफ-सफाई को कोई कर्मचारी नहीं है। नहर, बंबा का किनार और निकट के तालाब से गांव के चारों ओर जलभराव की स्थिति है। धान की फसल में भी पानी भरा रहता है। उससे गांव में बीमारियां फैल रही हैं।

मलेरिया विभाग ने सीडीओ-डीपीआरओ को दी सूचना जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर के साथ गांव हरसिंहपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भ्रमण में भ्रमण कर डेंगू, मलेरिया बीमारियां फैलने के कारण की जानकारी की। उन्होंने तीन घरों में जगह-जगह पनप रहे डेंगू के लार्वा को नष्ट कराया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks