कासगंज की जमीन पर एक महापंचायत जिसमें दर्जनों संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं शामिल

कासगंज में भाजपा नेता और पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के दर्जनों संगठनों ने भारतीय किसान यूनियन स्वराज का किया समर्थन बहुत जल्द होगी कासगंज की जमीन पर एक महापंचायत जिसमें दर्जनों संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं शामिल

कासगंज जनपद में आज़ दिनांक 28/09/2022 जगह -जगह पुलिस पीएसी द्वारा रोकने के बाबजूद भी भारतीय किसान यूनियन सुराज के पदाधिकारी पहुंचते रहे, आपको बता दें कि यह मीटिंग कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसानों के लिए नहीं रखी गई थी यह सिर्फ आपसी वार्ता व संगठन के प्रति पदाधिकारियों के विचार विमर्श के लिए आगे की रणनीति को तैयार करने के लिए रखी गई एक मीटिंग थी जिसमें एटा कासगंज के मुख्य रूप से जिम्मेदार कहे जाने वाले पदाधिकारी गण मौजूद रहे केंद्रीय कार्यालय गढी हरनाठेर पर सभी पदाधिकारी पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि श्रीमान डीआईजी महोदय दीपक कुमार के आश्वासन के तहत जनपद कासगंज के पुलिस अधीक्षक श्री बी,बी,जी,टी,एस मूर्ति साहब को 10 दिवस का समय दिया है अगर इसके भीतर उपरोक्त किसानों के ऊपर हमला करने वाले आरोपियो भाजपा के गुंडे और पुलिस के कर्मचारियों पर FIR दर्ज होने के पश्चात जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की जाएगी एवं किसानों को न्याय नहीं मिला तो एक किसान महापंचायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर की जाएगी जिसमें उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु अन्य राज्यों के समस्त जिले से हजारों किसान शिरकत करेगा आंदोलन के दौरान, यदि किसान या किसान संगठन के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होगी उसकी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी ।।

26 सितंबर की घटना आज गंज घटना को देखते हुए आज 23 सितंबर 2022 को अधिवक्ता संघ भारतीय किसान यूनियन स्वराज के अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष अनुज उपाध्याय ने अपने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा और उसमें जोशी फेसबुक भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए घटना की घोर निंदा।।।

की साथ ही भारतीय किसान यूनियन सुराज की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री डॉक्टर तरुण शर्मा युवा मोर्चा शरद चौहान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर आगे की रणनीति तैयार की जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा मोहित पाठक ,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक पंडित, छात्र मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा, मंडल महासचिव विवेक यादव,विपिन यादव,सुरजीत यादव सोनू गुप्ता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,शशांक यादव,अयान कुरेशी सूफी नफीस अहमद साहब दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks