500 रूपए के लिए दोस्त और दोस्ती का कत्ल
22 महीने पहले हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
कानपुर नगर, यह माना जाता है कि सगे रिश्तो से बढकर एक दोस्त का रिश्ता होता है। वह दोस्त जो जब कभी संकट आता है तो वह दीवार बन कर सामने खडा होता है और इसके कई उदाहरण भी समय समय पर सामने आये है लेकिन उसी दोस्ती को ताक पर रखते हुए एक दोस्त ने महज 500 रूप्ये के लिए अपने ही एक दोस्त को मार दिया और शव की पहचान न हो पाये तो उसका मुंह ईटों से कुचल दिया। 22 महीने बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया तो वहीं मृतक के अन्य दोस्त व परिजन हकीकत जानने के बाद स्तब्ध है।
15 अगस्त 2018 को कुली बाजार के कोरियाना मोहल्ला निवासी बशीर अहमद की पत्नी नसीम बेगम ने अनवरगंज थाने में अपने बेटे जुबेर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी और बताया था कि उनका बेटा 13 अगस्त की रात से गायब है वहीं 16 अगस्त की सुबह माल गोदाम में एक युवक का शव पुलिस को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामल सामने आया था वहीं बिना किसी कार्यवाई के शव की अंतिक क्रिया कर दी गयी थी। बताया जाता है कि 6 माह पहले ही मोहम्मद गौस नाम का एक चश्मदीद गवार सामने आया और उसने जुबेर की हत्या की जानकारी उसकी मां को दी, जिसके बाद मृतक की मां ने एक बाद फिर पुलिस से गुहार लगायी और पुलिस इस हत्याकाण्ड के खुलासे में जुट गयी थी। अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है और हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी कानपुर द्वारा बताया गया कि उसके एक अन्य साथी की भी तलाश जारी है वहीं यह भी जानकारी ली जा रही है कि चश्मदीद गवाह ने आखिर इतने महीनो तक यह मामला क्यों छिपाया। उनका कहना है कि आरोपी के साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
