एटा – थाना नयागाॅव क्षेत्र में सड़क के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 17 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 10 तमंचे, 20 जिंदा कारतूस, 4 ट्रेक्टर मय हेरो कल्टीवेटर ट्राली, एक मोटर साइकिल तथा लाठी डण्डों बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागाॅव पुलिस द्वारा सड़क के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में थाना नयागाॅव पर पंजीकृत मुअसं- 148/2020 धारा 147/148/149/332/ 353/307/269/270/188 भादवि, 7 क्रि0लाॅ0अमेण्डमेण्ट एक्ट, 56 आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 3 महामारी अधिनियम में वाॅछित चल रहे 17 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त 10 तमंचे, 20 जिंदा कारतूस, 4 ट्रेक्टर मय हेरो कल्टीवेटर ट्राली, एक मोटर साइकिल तथा लाठी डण्डों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.06.2020 को ग्राम खरसुलिया थाना नयागांव जनपद एटा तथा ग्राम नौली थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद के लोगों के मध्य सड़क के विवाद को लेकर झगड़ा तथा फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौके पर पहॅुचें और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया, परन्तु दोनों ही पक्ष उग्र होकर गाली गलौज व हाथापाई, हवाई फायरिंग करने लगे। पुलिस व्दारा तत्परता दिखाते हुए सूझबूझ से दोनों पक्षों को तितर बितर किया गया। घटना से सम्बन्धित दोनों पक्षों के घटना के मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र यादव पुत्र अजमेर सिंह, बृजराज सिंह पुत्र महावीर सिंह यादव निवासी ग्राम नौली थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद सहित 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 04 ट्रेक्टर (मय ट्राॅली, कल्टीवेटर, लेवलर) व एक मोटर साईकिल सहित 10 तमंचे व 20 कारतूस की बरामदगी की गयी। इस घटना के सम्बन्ध में वादी उ0नि0 श्री रघुवीर सिंह की तहरीर पर थाना नयागांव जनपद एटा पर *मु0अ0सं0 148/2020 धारा 147/148/149/332/ 353/307/269/270/188 भादवि, 7 क्रि0लाॅ0अमेण्डमेण्ट एक्ट, 56 आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 3 महामारी अधिनियम व आम्र्स एक्ट बनाम पुष्पेन्द्र यादव आदि 19 नफर नामजद एवं 150-200 व्यक्ति नाम पता अज्ञात* पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- बृजराज सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- प्रवेश पुत्र अमर सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- विनोद पुत्र महेश यादव निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- भूपेन्द्र पुत्र रामखिलावन निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- अरविंद पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- सुनील कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह नयागाॅव थाना नयागाॅव, एटा
- सावन्त सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी नयागाॅव थाना नयागाॅव एटा
- मोहन सिंह पुत्र रामभजन सिंह निवासी भाननगर, थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- राजू पुत्र रामसेवक नयागाॅव थाना नयागाॅव एटा
- भानू पुत्र जन्ट सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- पुष्पेन्द्र पुत्र शिवराज सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- ओमेन्द्र पुत्र गुलाब सिंह निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- भूरे पुत्र विजयबहादुर निवासी नौली थाना मेरापुर, फतेहगढ़
- असरफ पुत्र उवेश निवासी जयसिंहपुर थाना जसरथपुर एटा
- नरेन्द्र पुत्र मुरारीलाल निवासी देवतरा थाना जसरथपुर एटा
- नरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कुदनगंज थाना बागवाला एटा
बरामदगीः-
- 10 तमंचे, 20 जिंदा कारतूस,
- 4 ट्रेक्टर मय हेरो कल्टीवेटर ट्राली,
- एक मोटर साइकिल
- लाठी डण्डों

