प्रियंका का चयन उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज में हुआ

डिफेंस कॉलोनी जींद वासी गजे सिंह और कैप्टन सत्यव्रत की पुत्रवधू प्रियंका का चयन उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज में हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 11वा स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन की जानकारी होते ही पूरे जींद जिले में हर्ष की लहर फैल गई। गजे सिंह जी की पुत्रवधू का सपना जज बनने का था। इस बात का जिकर उन्होंने तब महानायक अमिताभ बच्चन के सामने किया था जब कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए क्यों चुनी गई थी ।उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए 25 लाख रुपए की राशि जीती थी।
प्रियंका के पति एडवोकेट राजकुमार रूहिल ने बताया कि प्रियंका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है। उन्होंने उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ है। जिसमें उत्तर प्रदेश में प्रियंका ने 11वा स्थान पाया है। उनका जज के लिए चयन हुआ है। प्रियंका की सास कमला देवी ने कहा कि उनकी बहू का जज नियुक्त होना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी बहू ने जींद जिले का नाम पूरे भारत में रोशन किया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks