विवाद के चलते व्यापारी चला गया था हरिद्वार

*”विवाद के चलते व्यापारी चला गया था हरिद्वार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। व्यापारिक साझेदार से अनबन के चलते व्यापारी घर छोड़कर हरिद्वार चले गए थे। जलेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी को बरामद किया और घरवालों के सुपुर्द किया है। व्यापारी के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि 22 सितंबर को दिनेश चन्द्र बंसल निवासी शंकरपुरी बड़ा बाजार जलेसर ने पुलिस को सूचना दी कि बेटा अंशुल बंसल सादाबाद रोड स्थित फैक्ट्री से बिना बताएं बाइक लेकर कहीं चला गया है मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। पुलिस ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर क्राइम सत्यवीर सिंह, टीम, स्वाट टीम के सदस्य एसआई अश्वनी कुमार, टीम ने मिलकर व्यापारी को ढूंढ निकाला। व्यापारी अंशुल बंसल को पुलिस ने हरिद्वार के सिग्नेचर इन होटल से बरामद किया।
घरवालों को सुपुर्द किया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि व्यापार में साझेदारों से कारोबार, लेन-देन को लेकर अनबन हो गई थी। मानसिक रूप से परेशान होकर हरिद्वार चले गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks