*स्वास्थ्य केन्द्र पर खराब मिला बीपी सेट, मांगा स्पष्टीकरण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । जिले के स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को वीएचएनडी दिवस का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक अवागढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारी पर पहुंचे। केन्द्र पर वीएचएनडी दिवस के निरीक्षण में सीएमओ को बीपी सेट खराब मिला। सीएमओ ने केन्द्र पर कार्यरत संविदा एएनएम को स्पष्टीकरण देने को नोटिस दिया। शनिवार को सीएमओ डॉक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो दिन में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने स्वास्थ्य केन्द्र मोहनपुरा का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण में सीएमओ को वीएचएनडी दिवस की गतिविधियां संचालित होती मिली।”