चित्रकूट – जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजापुर थाने में सुनी फरियादियो की समस्यायें।

उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के द्वारा आमजनमानस के लिए चलाए जा रहें थाना समाधान दिवस में आज जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द और पुलिस अतुल शर्मा ने राजापुर थाने में अयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियो की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं से सम्बंधित अधिकारियों को अति शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस एवं अन्य जो जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती हैं उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप कराया जाए क्योंकि शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए, उन्होंने कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें पुलिस तथा राजस्व की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिए कि जो चकबंदी की शिकायतें प्राप्त हुई है उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं।
थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकमल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर बी एन कुशवाहा, नायब तहसीलदार राजापुर पुष्पेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल मौजूद रहे।