किसानों,शोषितों दलितों के हितों हेतु संघर्षों को समर्पित है मेरा जीवन- राजू आर्य

किसान नेता राजू आर्य को मिली राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी।

● यदुकल पुनर्जागरण मिशन के संस्थापक सदस्य हैं राजू आर्य।

● किसानों,शोषितों दलितों के हितों हेतु संघर्षों को समर्पित है मेरा जीवन- राजू आर्य

एटा- जनपद के जानेमाने चर्चित युवा किसान नेता व यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के संस्थापक सदस्य रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को देश के कद्दावर किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ‘भानू’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह जी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
राजू आर्य पूर्व में भी भारतीय किसान विकास मंच संगठन में त्रि-प्रदेशीय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए किसानों के संघर्षों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। आर्य गरीबों,पिछड़ों, दलितों,किसानों एवं वंचितों के अधिकारों हेतु सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से भी कई बार मुखातिब हो चुके हैं। आर्य से संवाद के दौरान उन्होंने ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष जी द्वारा सौपे गए पद की गरिमा बनाये रखूंगा एवं अडिगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए किसान-हित में पूर्व से भी अधिक क्षमता एवं शक्ति के साथ आजीवन संघर्ष करता रहूँगा। विदित है कि आर्य कई किसान आंदोलनों, मोर्चों एवं धरनों की अगुवाई कर के किसानों के हितों एवं अधिकारों की लड़ाई में शासन एवं प्रशासन से जद्दोजहद करने में कभी पीछे नही रहे हैं। आर्य के जुझारू, निडर एवं निष्पक्ष व्यक्तित्व के कारण ही राजनैतिक पार्टियाँ एवं विभिन्न संगठन राजू आर्य को हाथों हाथ लेते हैं एवं कोई भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने से गुरेज नही करते।
बताते चलें कि वर्तमान में राजू आर्य किसी पहचान के मोहताज नही हैं। ब्लॉक मारहरा से वर्ष 2015 में चुनाव लड़कर वर्ष 2017 एवं 2019 में दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर राजू आर्य जनपद की राजनीति के गलियारों में राजनैतिक हस्ती बनकर उभरे थे। अपनी स्वच्छ छवि एवं निडर हौसलों की वजह से आज राजू आर्य जनपद में युवाओं,किसानों, व पिछड़ों के दिलों पर राज करते हैं। राजू आर्य पूर्व मंत्री एवं सांसद डी.पी.यादव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के अतिकरीबी लोंगों में शुमार हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks