समाजसेवियों एवं पत्रकारों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर सर्वोच्च न्यायालय में वाद दाखिल करेगी भारतीय मीडिया फाउंडेशन।

वाराणसी। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वाराणसी स्थित मैनेजमेंट कार्यालय पर कई वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं एवं अधिवक्ता फोरम के विधिक पत्रकारों के साथ चर्चा परिचर्चा के दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार ने ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन अपने स्थापना के समय से ही मीडिया पालिका बनाने, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा एक्ट लागू करने, मीडिया कल्याण बोर्ड बनाने, समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को प्रतिमाह ₹75000 सुरक्षा भत्ता दिलाने, शिक्षक विधायकों की तरह जर्नलिस्ट विधायकों का चुनाव कराने, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को वीआईपी का दर्जा देने, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल मीडिया के पत्रकार को अधिमान्यता पत्रकार का प्रमाण पत्र देने, देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को राष्ट्र भक्त घोषित करते हुए हवाई जहाज, रोडवेज, रेलवे में यात्रा की टिकट में 60% की छूट दी जाए एवं रोड़ टोल टैक्स को बिल्कुल फ्री किया जाए।
आदि विभिन्न मांगों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की शरण में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम जाएगी।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे हमारे मांग हैं जो भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकता है एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के महा अभियान को सफल बना सकता है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया जब तक सशक्त नहीं होगा, मीडिया कर्मियों के अभिव्यक्ति की संपूर्ण आजादी नहीं होगी, तब तक देश के भ्रष्टाचारियों का भ्रष्टाचार बढ़ता रहेगा।
उन्होंने सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे संगठनों में बटकर न रहे। भारत के ब्रांड संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़े।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का नेतृत्व विद्वान साथियों का नेतृत्व है सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों का नेतृत्व है, धरती से लेकर आकाश तक, आकाश से लेकर पाताल तक अपनी सेवा प्रदान कर चुके विद्वान साथियों का संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाना, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा को दिलाना तथा जन जन की आवाज को उठाना देश कल्याण के लिए कार्य करना।