
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 13 किलो विस्फोटक पदार्थ ( पटाखा ) के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाये जा अवैध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अखलेश पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी बडा बाजार कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा को तालागढ बडा बाजार कस्बा मारहरा जिला एटा से दिनांक 20.9.2022 को समय करीब 19.00 बजे मय एक थैला 13 किलो विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) के गिरफ्तार कर थाना मारहरा पर मु0अ0स0 143/22 धारा 5/9B विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अखलेश पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी बडा बाजार कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा
बरामदगी-
- 13 किलो विस्फोटक पदार्थ ( पटाखा )
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
- उ0नि0 प्रवीन कुमार दुबे
- है0का0 प्रदीप कुमार
- का0 विजेन्द्र सिंह