पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोरों को 07 चोरी किए हुए वाहन सहित गिरफ्तार

एटा– थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी किए हुए 02 ई– रिक्शा, 02 ऑटो व 03 मोटरसाइकिल बरामद।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 07 चोरी किए हुए वाहन बरामद किए गए है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.09.2022 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर वाहन चोरों को समय करीब 20:50 बजे नगला मोहन चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।मौके एवं निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चोरी किए गए 07 वाहन (02 ई– रिक्शा, 02 ऑटो व 03 मोटरसाइकिल ) बरामद किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता

  1. अंकुर पुत्र रामरतन यादव निवासी ग्राम व थाना जसरथपुर एटा।
  2. विजय पुत्र शुगर सिंह निवासी ग्राम रघुपुरा थाना जसरथपुर एटा।

अपराधिक इतिहास अभि0 अंकुर

  1. मुअस0 213/19 धारा 41/102 दप्रस व 411 भादवि थाना जसरथपुर
  2. मुअस– 392/19 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली मैनपुरी
  3. मु0अ0स0 07/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली मैनपुरी

अपराधिक इतिहास अभि0 विजय
1.मुअस– 213/19 धारा 41/102 दप्रस व 411 भादवि थाना जसरथपुर।

बरामदगी
1- 01 पैशन प्रो
2- 01 स्प्लेंडर प्रो
3- 01स्प्लेंडर
4- 01 बजाज थ्री व्हीलर RE 600
5- 01 बजाज थ्री व्हीलर CNG
6- 01 ई– रिक्शा लाल रंग
7- 01 ई– रिक्शा नीला रंग

  1. उप निरीक्षक चरण सिंह
  2. आरक्षी हरिओम
  3. आरक्षी संजय
  4. आरक्षी हरेंद्र सिंह
  5. आरक्षी राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks