
एटा–थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या का प्रयत्न करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.09.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हत्या का प्रयत्न करने के मामले में थाना कोतवाली देहात एटा पर पंजीकृत मुअस–172/2020 धारा 307, 384, 506 भादवी में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.छोटू उर्फ सौरव पुत्र सुरेश निवासी आगरा रोड चुंगी थाना कोतवाली नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम 1.निरीक्षक श्री नरेश सिंह
2.उप निरीक्षक श्री अभिलाख
3.आरक्षी हरेंद्र सिंह