“निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर रामराज्य लाने का काम कर रही”
~कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे बताया, 2024 के लोकसभा चुनाव बाद पुन मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया~

एटा, संवाद। रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे बताया। 2024 में पुन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया। प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा और उसके सहयोग दल चुनाव जीतकर आएंगे।
मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने कहा कि जैसे त्रेता युग में भगवान निषादराज ने अपनी सेना श्रीराम को देकर श्रीलंका पर विजय प्राप्त करा बुराई पर अच्छाई की जीत दिला रामराज्य को स्थापित कराया था। उसी प्रकार कलयुग में निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर रामराज्य लाने का काम कर रही है। भाजपा एनडीए गठबंधन से एक बार फिर 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगा। अलीगढ़ मंडल उनको समर्थन मिला है। इससे यह तय हो गया है 2024 में एक बार फिर भाजपा 80 सीट जीतकर इतिहास बनाने का काम करेगी। सपा-बसपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने मछुआ समाज के साथ धोखा किया। इन पार्टियों ने मिलकर मछुआ समाज के आरक्षण को लूटने का काम किया है।
सपा ने मछुआ समाज को एससी में पटक दिया तो तो बसपा ने स्टे ले लिया। वहीं कांग्रेस ने हमारा आरक्षण का फाइल ही गायब करवा दिया। अब निषाद मल्लाह और कश्यप समाज जाग गया है और इनको धोखा देना आसान नहीं है। जब से हमारा समाज जगा है तब से सपा बसपा और कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। इससे पहले की सरकारों ने निषाद मतदाताओं को केवल राजनीति के अंदर मोहरा समझा गया है। कभी पिछड़ी से अनूसुचित तो कभी अनुसूचित से पिछड़ी में डालकर फूटबॉल बनाने का काम किया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना चाहिए। कांग्रेस के नेता जिस तेजी से पार्टी को छोड़कर जा रहे है। उसके हिसाब से तो जब तक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को पूरा करेंगे तब तक कांग्रेस पार्टी ही खत्म हो जायेगी।
इस दौरान उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी सहित अन्य लोगों को उनकी पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की। पार्टी जिलाध्यक्ष रामपाल कश्यप, जिला संयोजक लोकपाल सिंह, कैलाश चंद्र कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप, कुंवरपाल कश्यप, श्याम सुंदर कश्यप, विक्रम बाथम, ब्रजेश कश्यप, रवि कुमार लोनिया, धर्मेन्द्र कश्यप आदि पदाधिकारी मौजूद रहे