*जनपद मे दो ही केन्द्रो पर प्रसव कि सुबिधा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । 21 लाख की आबादी वाले जिले में मात्र दो स्त्री रोग चिकित्सक है। जिनके माध्यम से सीएचसी जलेसर और अलीगंज में महिलाओं को चिकित्सा एवं प्रसव की सुविधा दी जा रही है। अन्य सीएचसी, पीएचसी पर स्त्रत्त्ी रोग चिकित्सक न होने की वजह से चिकित्सा एवं प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
जनपद में स्त्री रोग चिकित्सक उपलब्ध है। जिनसे सीएचसी अलीगंज में डा. पवित्रा, जलेसर सीएचसी पर डा. शालिनी राजपूत स्त्री रोग चिकित्सक कार्यरत है। जिनके माध्यम से दोनों स्थानों पर गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं को उपचार देने का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा जनपद में आठ ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हो रहे है। जिसमें से छह ब्लॉकों में स्त्री रोग चिकित्सक न होने की वजह से प्रसव की सुविधा नहीं दी जा रही है। इन ब्लॉकों की गर्भवती महिलायें प्रसव के लिए मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में पहुंचती है। जिले में सीएचसी मारहरा, सकीट, बागवाला, चुरथरा पर संचालित है। प्राथमिक स्थास्थ्य केन्द्र जैथरा, मिरहची, अवागढ़, खडऊआ संचालित है। जहां पर स्त्री रोग चिकित्सक नहीं है।
जिले में आठ ब्लॉकों में दो स्त्री रोग चिकित्सक अलीगंज, जलेसर पर कार्यरत है। जिले में स्त्री रोग चिकित्सकों के आठ पद होने चाहिए। इसके लिए शासन को अवगत कराया गया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ मिलने पर अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव की सुविधा दी जाएगी। डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।”