घर में हाथ बंटाने के लिए जिले में 1294 किशोरियों ने पढ़ाई छोड़ी

*घर में हाथ बंटाने के लिए जिले में 1294 किशोरियों ने पढ़ाई छोड़ी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । घर और अभिभावकों का काम में हाथ बंटाने के लिए जिले में 1294 किशोरियों ने पढ़ाई छोड़ दी। सर्वे के माध्यम से इन बालिकाओं को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने चिन्हित किया है। चिन्हित किशोरियों को बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई शुरू कराई जा रही है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पढ़ाई छोड़ने वाली किशोरियों को घर-घर कराए गए सर्वे में चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे में ब्लॉक सकीट में 162, मारहरा में 99, निधौलीकलां में 96, जैथरा में 120, अलीगंज में 322, अवागढ़ में 35, शीतलपुर में 258, जलेसर में ़104 और एटा अर्बन क्षेत्र में 98 किशोरियां ड्राप आउट चिन्हित की गई। इसकी सूचना बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है।

सर्वे में चिन्हित किशोरियों को बेसिक शिक्षा विभाग प्रबुद्ध पोर्टल के माध्यम से स्कूलों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई शुरू कराने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में मिली किशोरियों के पढ़ाई छोड़ने के कारण घरेलू कारण बताये गये हैं। जिसकी वजह से उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ी थी।

दूसरे चरण को 3500 किशोरियों के चिन्हीकरण का लक्ष्य

एटा, बेसिक शिक्षा परिषद के सामुदायिक गतिविधियां डीसी डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि शासन से दूसरे चरण सितंबर में 3500 ड्रापआउट किशोरियों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से सर्वे कराया जा रहा है। दूसरे चरण के सर्वे में चिन्हित होने वाली ड्राप आउट किशोरियों को भी परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई करायी जाएगी।”

अप्रैल 2022 तक 1220 किशोरियों को स्कूलों में दिलाया प्रवेश

बेसिक शिक्षा विभाग के सामुदायिक गतिविधियां डीसी डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वे में चिन्हित हुई 1294 किशोरियों में से प्रथम चरण में 1220 को अप्रैल तक परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलाकर शिक्षा शुरू कराई गई है। स्कूलों में पहुंची ड्राप आउट किशोरियों की छूटी पढ़ाई पूरी कराने को अतिरिक्त क्लास लगायी जा रही है। जिससे उनकी पढ़ाई अन्य छात्र-छात्राओं की तरह रफ्तार पकड़ सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks