घर में घुस महिला को मारा, किया दुष्कर्म

*घर में घुस महिला को मारा, किया दुष्कर्म, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।थाना मिरहची के एक गांव निवासी महिला के साथ आरोपी ने तमंचा के बल पर हमला कर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट पति ने मारपीट में दर्ज कराई है। पति ने बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

थाना मिरहची के एक गांव निवासी पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अन्य जिले में रहकर मजदूरी करता है और घर पर पत्नी अकेली रहती है। आरोप है कि 13 सितंबर की रात को गांव बुढैना निवासी आरोपी घर में घुस आया और पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। तमंचा के बल पर हमला कर घायल किया है। जानकारी पर मिरहची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ छत्रपाल सिंह का कहना है कि पति ने जो तहरीर दी है उसी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

अब पति बोल पत्नी के साथ हुआ दुष्कर्म पति ने बताया कि पत्नी घर पर अकेली थी। तेरह सितंबर को घर में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तमंचा रख देने के कारण वह घबरा गई थी। पुलिस ने पिटाई की रिपोर्ट दर्ज की है। पति के अनुसार मेडिकल के लिए भी पत्नी को बुलाया है।

“पति ने मारपीट की तहरीर दी है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर दुष्कर्म का भी आरोप है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

संगम लाल मिश्रा, सीओ सदर एटा”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks