बढ़ती तेल कीमतों पर RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी-तेजप्रताप ने रस्सी से खींचा ट्रैक्टर

विरोध प्रदर्शन में तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए. दोनों ने पटना की सड़कों पर अनोखे ढंग से विरोध मार्च निकाला. दोनों को सांकेतिक ढंग से एक रस्सी के सहारे ट्रैक्टर को खींचते देखा गया. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया.

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव सड़कों पर उतर गए हैं. पटना स्थित आवास से तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की और कई नेता सड़कों पर उतरे. बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव है जिसे देखते हुए वे केंद्र और बिहार सरकार को घेरने की कोशिशों में जुट गए हैं.

विरोध प्रदर्शन में तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए. दोनों ने पटना की सड़कों पर अनोखे ढंग से विरोध मार्च निकाला. दोनों को सांकेतिक ढंग से एक रस्सी के सहारे ट्रैक्टर खींचते देखा गया. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया.

ANI

@ANI

Patna: Rashtriya Janata Dal (RJD) leaders Tejashwi Yadav, Tej Pratap Yadav and party workers ride bicycles as a mark of protest against the increase in fuel prices.

Embedded video

240 people are talking about this

इसी के साथ कांग्रेस ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस पूरे देश में सोमवार से विरोध मार्च की शुरुआत करेगी. बिहार में भी आरजेडी और कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेंगी क्योंकि दोनों दलों का गठबंधन है. कांग्रेस ने चीन के रवैये के खिलाफ भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ता चीन मुद्दे पर विरोध मार्च निकालेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी अभी हाल में भोपाल में साइकिल चला कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

पिछले 19 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. पेट्रोल-डीजल के दाम नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. देश में पहली बार पेट्रोल से महंगा डीजल हो गया है. पहली बार एक लीटर डीजल की कीमत 80 रुपये के पार हो गई है. पिछले 19 दिनों में डीजल की कीमत 10 रुपये 62 पैसा और पेट्रोल का भाव 8 रुपये 66 पैसा बढ़ा है. दिल्ली में गुरुवार को 14 पैसे डीजल प्रति लीटर महंगा हुआ है जिससे कीमत 80.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं 16 पैसे पेट्रोल के दाम में भी इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल अब 79.92 प्रति लीटर हो गया है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks