किसानों को जैविक खेती के फायदों के बारे में बताया,

” *किसानों को जैविक खेती के फायदों के बारे में बताया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा/सकीट, । सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें एमएलसी सहित कृषि संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती करने के प्रति जागरूक करने साथ विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

किसान मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी आशीष यादव कई प्रकार के बीज के पैकेटों का वितरण किया।जैविक खेती के फायदे बताए गए। कृषि विशेषज्ञ सुधीर तोमर ने जैविक खाद बनाने एवं फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों के बारे में बताया। विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। त्रिबल सिंह, अजयवीर सिंह, शिवशंकर शर्मा, वीडीओ शैली गोविल, लेखपाल तेजपाल, प्रधान बौबी यादव, प्रधान संजेश यादव,आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks